होम गोवा जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा का परचम, तीनों सीटों पर हासिल की जीत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2022 09:21 PM

गोवा जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा का परचम, तीनों सीटों पर हासिल की जीत

गोवा जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा का परचम, तीनों सीटों पर हासिल की जीत

गोवा जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा का परचम, तीनों सीटों पर हासिल की जीत

मंगलवार को घोषित गोवा की तीन जिला पंचायत सीट के उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) को सफलता मिली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दवोर्लिम, रीस मागोस और कोर्टालिम जिला परिषद के लिए रविवार को उपचुनाव हुए थे और मतगणना मंगलवार को हुई। 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार परेश नाइक (दवोर्लिम) और संदीप काशीनाथ बंदोडकर (रीस मागोस) तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मर्सियाना मेंडिस ई वाज (कोर्टालिम) को विजयी घोषित किया गया। फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए जिला पंचायत के तत्कालीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया। 
इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए गोवा की जनता का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को चुनने के लिए मैं गोवा की जनता का आभार जताता हूं। राष्ट्र की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की प्रगतिशील तथा विकासात्मक राजनीति में विश्वास है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)