होम पर्यटकों को खूबसूरती से रोमांचित करता है यूपी ये पर्यटन स्थल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2022 09:53 PM

पर्यटकों को खूबसूरती से रोमांचित करता है यूपी ये पर्यटन स्थल

पर्यटकों को खूबसूरती से रोमांचित करता है यूपी ये पर्यटन स्थल

पर्यटकों को खूबसूरती से रोमांचित करता है यूपी ये पर्यटन स्थल

आपको भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाना है तो यूपी आइए। यहां ऊंचे-ऊंचे जंगली पेड़ों के नजारे और उनमें घूमने वाले वन्यजीव आपको रोमांच से भर देंगे। हम बात कर कर रहे हैं दुधवा नेशनल पार्क की। यह लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है। यहां बाघ, तेंदुआ, हाथी और गैंडे के लाइव दीदार होते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को वन विभाग की खुली जिप्सी में बिठाकर दुधवा नेशनल पार्क की सैर कराई जाती है।पर्यटकों के साथ गाइड भी रहते हैं जो इन पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से समझाते हैं।  जहां प्रकृति के खूबसूरत नजारों और वन्यजीवों को देखने के लिए अक्सर समय निकालकर यहां आना पसंद करते हैं। हालांकि बारिश के चलते इसे 15 जून को बंद कर दिया जाता है। फिर इन्हें सीधे 15 नवंबर को ही खोला जाता है, लेकिन पार्क खोलने से पहले अफसरों की मंजूरी मिलती है। 

वन्यजीवों के अलावा पक्षी भी पार्क की बढ़ाते हैं खूबसूरती

दुधवा ऊंचे साल, आसन, शीशम, जामुन, गूलर आदि पेड़ों के साथ ही ऊंचे घास के मैदान हैं। प्रमुख रूप से पर्यटक यहां बाघ देखने आते हैं। बाघों की संख्या 107 से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा हाथी, गैंडे, तेंदुए, भालू समेत हिरनों की पांच प्रजातियां प्रमुख रूप से निवास करते हैं। यहां 350 से ज्यादा प्रकार के पक्षी भी देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही यहां 450 प्रकार के पक्षी हैं और तितिलियों की विभिन्न प्रजातियां दिखती हैं। इनके अलावा इस जंगल में विशेष तरह के पौधे, फूल, मगरमच्छ और सांपों के भी दीदार होते हैं। यहां के आने के लिए आपको पहले ऑनलाइन बुकिंगwww.upecotourism.in पर बुकिंग करानी होगी।दुधवा में सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था

दुधवा में 14, सठियाना में 04, पर्यटन परिसर में डॉरमेट्री हैं। जिसमें 20 बेड की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बनकटी में 04 रेस्ट हाउस, किशनपुर में 02, सठियाना में 04 व सोनारीपुर में भी 04 रेस्ट हाउस उपलब्ध है। किशनपुर और सोनपुर जंगल के बीच हैं। यहां भी रुकने की व्यवस्था है। दुधवा के पर्यटन परिसर में हट भी बनाए गए हैं।

ऐसे पहुंच सकते हैं दुधवा टाइगर रिजर्व

दिल्ली से आने वाले सैलानी बरेली, पीलीभीत, मैलानी होते हुए पलिया और यहां से दुधवा जा सकते हैं। दिल्ली से पलिया तक रोडवेज और निजी बसें चलती हैं। इसके अलावा अपने वाहन से भी आ सकते हैं। वहीं लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, पलिया होते हुए दुधवा तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ से बड़ी रेल लाइन की ट्रेन से लखीमपुर आकर फिर सड़क यातायात से दुधवा पहुंचा जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)