होम निकाय चुनाव : सामाजिक समीकरण साधने में जुटी भाजपा, लखनऊ पहुंची राष्ट्रीय महामंत्री
निकाय चुनाव : सामाजिक समीकरण साधने में जुटी भाजपा, लखनऊ पहुंची राष्ट्रीय महामंत्री
निकाय चुनाव भले ही अभी होने हैं मगर भाजपा ने शहरों में सरकार के लक्ष्य के साथ ही दिल्ली की गद्दी बरकरार रखने की कवायद भी शुरू कर दी है। निकाय चुनावों को भाजपा मिशन-2024 के रिहर्सल की तरह ले रही है। पार्टी का फोकस सामाजिक समीकरण साधने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने पर है। तीन दिनी प्रवास पर सोमवार को लखनऊ पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी का जोर भी इसी पर रहा। उनकी मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रवास, संवाद और समन्वय के जरिए बूथ मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया गया।डी. पुरंदेश्वरी ने पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सशक्त मंडल-सक्रिय बूथ हमारी संगठनात्मक संरचना का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा पूरे देश में सर्वव्यापी, सर्वस्पशी व सर्वग्राही बन चुकी है। फिर भी हमें अपने संगठन विस्तार की यात्रा को धीमा नहीं करना है। हमें सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करना होगा।
कार्यकर्ताओं के बूते सफल हो रही भाजपा: राधामोहन
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने यूपी के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठनात्मक कार्यो के निर्वहन में उत्तर प्रदेश सदैव प्रथम आता रहा है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा लगातार हर चुनाव में प्रदेश में सफलता हासिल कर रही है। लेकिन हमें अभी और आगे जाना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।