होम बागी नेता, हाईकमान की दूरी और आपसी कलह... हिमाचल में भाजपा का काम आसान कर रही कांग्रेस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2022 09:21 PM

बागी नेता, हाईकमान की दूरी और आपसी कलह... हिमाचल में भाजपा का काम आसान कर रही कांग्रेस

बागी नेता, हाईकमान की दूरी और आपसी कलह... हिमाचल में भाजपा का काम आसान कर रही कांग्रेस

बागी नेता, हाईकमान की दूरी और आपसी कलह... हिमाचल में भाजपा का काम आसान कर रही कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश के चुनावी इतिहास में 5 साल में सत्ता बदलने का प्रचलन रहा है, लेकिन इस बार भाजपा नया इतिहास रचने की तैयारी में है। उसकी इन कोशिशों को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की कमजोरी से और मजबूती मिलती दिख रही है। 12 नवंबर को सूबे में चुनाव हैं और अब तक उसका प्रचार जोर नहीं पकड़ सका है। इसके अलावा पार्टी में गुटबाजी भी 'कोढ़ में खाज' जैसा काम कर रही है। यही नहीं हाईकमान और राज्य नेतृत्व के बीच भी ऑल इज वेल नहीं लग रहा है। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुलेतौर पर कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में उतना टाइम नहीं दे रहे हैं, जितना देना चाहिए।
राहुल का हिमाचल में प्रचार के लिए टाइम देने से इनकार
चुनाव के ऐलान के ही दिन प्रियंका गांधी शिमला जरूर पहुंचीं, लेकिन ज्यादा वक्त नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं की ओर से मांग की गई थी कि राहुल गांधी को भी भारत जोड़ो यात्रा के बीच में समय निकालकर कुछ दिन हिमाचल में देने चाहिए। हालांकि अब खबर है कि राहुल गांधी ने हिमाचल में प्रचार के लिए वक्त देने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस की हालत यह है कि अगले कुछ दिनों में युवा ईकाई के बड़े नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। इन नेताओं में निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर और सुरजीत सिंह भरमौरी शामिल हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे नेता हैं, जिनका कहना है कि कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो वे पार्टी छोड़ सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)