होम जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2022 09:12 PM

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, इस तारीख से संभालेंगे पद

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि निवर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर मंगलवार को केंद्र से डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। सरकार ने सात अक्टूबर को सीजेआई को एक लेटर भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था।

दो साल का होगा कार्यकाल
जस्टिस चंद्रचूड़ का दो साल का कार्यकाल होगा और वह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया का संचालन करने वाले प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, निवर्तमान सीजेआई ने विधि मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पिता भी रह चुके हैं सीजेआई
जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता वाईपी चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)