होम तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2022 09:03 PM

तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। जनवरी में दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार भारत यात्रा करेंगे। कूटनीति के लिहाज से भी यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के आतंक रोधी समिती की बैठक भी इस बार भारत में ही होनी है। मुंबई के ताज पैलेस में होने वाली बैठक में भी गुटेरस शामिल होंगे। वह 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। आतंकवाद की पनाहगाह पाकिस्तान के लिए यह एक तरह से कड़ा संदेश है। इसके बाद वह आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर यूएन-इंडिया पार्टनरशिप- दक्षिण सहयोग को लेकर आईआईटी के छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दौरे के आखिरी दिन गुटेरस गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहेंगे। पीएम मोदी केवड़िया में मिशन लाइफ की बुकलेट, लोगो और टैगलाइन को लॉन्च करेंगे। एंटोनियो गोटेरस भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। केवड़िया में गुटेरस सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा वह भारत के पहले सोलर विलेज मोढेरा का भी दौरा करेंगे। गुटेरस मोढेरा के सूर्य मंदिर में भी दर्शन करेंगे। 28 और 29 अक्टूबर को मुंबई और नई दिल्ली में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की समिति की बैठक होनी है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)