होम जनविकास बैठक में शिकायतों का लगा ढेर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2022 11:30 PM

जनविकास बैठक में शिकायतों का लगा ढेर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय

जनविकास बैठक में शिकायतों का लगा ढेर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय

जनविकास बैठक में शिकायतों का लगा ढेर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार योजना में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज यहां हुयी जनविकास बैठक में क्षेत्र की सभी समितियां एकजुट हुयी और षिकायतों के निराकरण की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। यहां लखनऊ जनविकास महासभा के तत्वाधान में सेन्ट मैरी स्कूल सेक्टर तीन जानकीपुरम विस्तार में संस्थापक संयोजक पंकज तिवारी के संचालन में हुयी इस बैठक के दौरान लखनऊ जन विकास महासभा द्वारा विगत पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों को महासभा के अध्यक्ष एस.के. बाजपेई एवं उपाध्यक्ष एस.के. तिवारी द्वारा उपस्थित जनता के समक्ष रखा गया। बावजूद इसके वर्तमान में व्याप्त क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात किए गए विकास कार्यों में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ  कोरोना काल के दौरान लगभग ढाई सौ कैंप लगवा कर हजारों लोगों को वैक्सीनेशन करवाने में सहयोग प्रदान करने पर जन विकास महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अजय यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला को लखनऊ जनविकास महासभा द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद कौशल किशोर ने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इसी के साथ ही साथ उन्नाव क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री रामचंद्र प्रधान जी व क्षेत्रीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी की तरफ से बैठक में जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री धर्मेंद्र सिंह जी भी उपस्थित थे लखनऊ जनविकास महासभा के संरक्षक डॉ अगम दयाल एवं अरविंद नाथ मिश्रा अध्यक्ष एस.के. बाजपेई उपाध्यक्ष एस.के. तिवारी महामंत्री राम तिवारी मंत्री अजय यादव कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित जन विकास बैठक की सह आयोजक समितियां जिसमें लक्ष्य जन कल्याण समिति सेक्टर 6 सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति आश्रय वन सुलभ आवास समिति सेक्टर 5 सरस्वती पुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, शौर्य रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी सहित जानकीपुरम विस्तार के सभी सेक्टरों की सहभागिता रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)