होम PM मोदी बोले- आसान हो कानून की भाषा, गरीब भी समझे, मातृभाषा पर जोर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2022 10:39 PM

PM मोदी बोले- आसान हो कानून की भाषा, गरीब भी समझे, मातृभाषा पर जोर

PM मोदी बोले- आसान हो कानून की भाषा, गरीब भी समझे, मातृभाषा पर जोर

PM मोदी बोले- आसान हो कानून की भाषा, गरीब भी समझे, मातृभाषा पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून की स्थिति और न्याय व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कानून आसान और क्षेत्रीय भाषा में होने चाहिए, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी नए कानून को समझ सके। इस दौरान उन्होंने लोक अदालतों को लेकर कुछ राज्यों की तारीफ की है। पीएम ने कहा कि इन्हें जल्दी न्याय दिलाने के लिए स्थापित किया गया था। 


विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लोगों को सरकार का भाव भी नहीं लगना चाहिए और देश के लोगों को सरकार का दबाव भी महसूस नहीं होना चाहिए। देश ने डेढ़ हजार से ज्यादा पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को रद्द कर दिया है। इनमें से अनेक कानून तो गुलामी के समय से चले आ रहे हैं।'

कानून बनाते समय गरीब पर हो फोकस
शनिवार को पीएम ने कानून की आसान भाषा पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'युवाओं के लिए मातृभाषा में एकेडमिक सिस्टम भी बनाना होगा, लॉ से जुड़े कोर्सेस मातृभाषा में हो, हमारे कानून सरल, सहज भाषा में लिखे जाएं,  हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण केसेस की डिजिटल लाइब्रेरी स्थानीय भाषा में हो, इसके लिए हमें काम करना होगा।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)