होम दक्षिण से राहुल गांधी को संजीवनी की आस? बेल्लारी-चिकमंगलूर का क्यों किया जिक्र
दक्षिण से राहुल गांधी को संजीवनी की आस? बेल्लारी-चिकमंगलूर का क्यों किया जिक्र
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लेकर शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचे। बेल्लारी में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, लेकिन उन्होंने दो स्थानों के नाम लिए, जिसने उनके भाषण को खास बना दिया। इनमें से एक नाम तो बेल्लारी का ही था और दूसरा नाम था चिकमंगलूर। आखिर राहुल गांधी ने बेल्लारी और चिकमंगलूर का नाम क्यों लिया? इन दोनों जगहों का गांधी फैमिली और कांग्रेस से क्या खास कनेक्शन है, आइए जानते हैं सबकुछ...
बेल्लारी से सोनिया का कनेक्शन
बेल्लारी का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बेहद खास कनेक्शन है। साल 1999 में सोनिया गांधी ने बेल्लारी लोकसभा सीट से ही अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उनके सामने थीं, भाजपा की उस वक्त की धाकड़ नेता सुषमा स्वराज। सुषमा ने इस चुनाव में सोनिया को मात देने के लिए जबर्दस्त मेहनत की थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक महीने के अंदर सुषमा स्वराज ने कन्नड़ भाषा सीख ली थी। वह जनसभाओं में कन्नड़ भाषा में ही लोगों को संबोधित करती थीं। हालांकि इसके बावजूद वह सोनिया को शिकस्त दे पाने में सफल नहीं हुईं। तब सोनिया ने यहां पर 56 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव के दौरान राहुल और प्रियंका दोनों ने ही अपनी मां के लिए प्रचार किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।