होम हल्ला कम पर गुजरात में चुप नहीं बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही यह खास रणनीति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2022 10:26 PM

हल्ला कम पर गुजरात में चुप नहीं बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही यह खास रणनीति

हल्ला कम पर गुजरात में चुप नहीं बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही यह खास रणनीति

हल्ला कम पर गुजरात में चुप नहीं बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही यह खास रणनीति

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार हाइपर-लोकल कैंपेन पर जोर दे रही है। पार्टी की योजना गैर-पाटीदार समुदाय के नेताओं को आगे लाने की है। साथ ही सीधे मतदाताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी इस साल राज्य में काफी जोर लगा रही है। कहा जा रहा है कि गुजरात में अब लड़ाई कांग्रेस और आप के बीच है, वो भी भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल बनने की। 
 
AAP विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही अपने 41 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस की ओर से इसमें देरी की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से टिकट बंटवारे में हो रही देरी के पीछे आप ही है। दरअसल, कांग्रेस को इस बात का डर है कि पार्टी के जिन नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिला, उन्हें आप टिकट देकर लड़ा सकती है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 182 में से 77 जीतों पर जीत दर्ज की थी।


'AAP गुजरात में नहीं ले पाएगी हमारी जगह'
कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, 'आप गुजरात में हमारी जगह कभी नहीं ले पाएगी। यहां के मतदाता तीसरे मोर्चे को वोट देने के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने शंकरसिंह वाघेला से लेकर केशुभाई पटेल के नेतृत्व वाली पार्टियों को खारिज कर दिया है। गुजराती गौरव अहम वजह है और आप को यहां बाहरी के रूप में देखा जाता है। आप भाजपा की B टीम की तरह काम कर रही है। वो केवल कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। भाजपा के बहुत से नेताओं ने AAP में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है। उनका एकमात्र उद्देश्य हमें नुकसान पहुंचाना है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।'

'हर चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी क्यों?'
गोहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अपने समर्थकों से कह चुके हैं कि कांग्रेस को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया में भले ही न दिख रहे हों लेकिन लोगों से बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर चुनाव को नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी बना देती है। हम इसे लेकर स्थानीय नेताओं से सवाल करते हैं, क्योंकि वही यहां के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। आखिर क्यों यह चुनाव जगदीश राठौर बनाम भूपेंद्र पटेल नहीं हो सकता है?' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)