होम गुजरात और हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में किसे कितनी सीटों का अनुमान?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2022 10:06 PM

गुजरात और हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में किसे कितनी सीटों का अनुमान?

गुजरात और हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में किसे कितनी सीटों का अनुमान?

गुजरात और हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में किसे कितनी सीटों का अनुमान?

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही हिमाचल और गुजरात को लेकर ओपिनियन पोल भी सामने आने शुरू हो गए हैं। गुजरात में भी जल्द चुनाव होने वाले हैं और कुछ ही दिन में इसका ऐलान होने की संभावना है। चुनाव पूर्व सर्वे की मानें तो, गुजरात में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी  हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में जहां भाजपा फिर से जबर्दस्त तरीके से कमल खिलाती दिख रही है। वहीं, हिमाचल में भी दोबारा सत्ता में लौटकर कमाल कर सकती है। 
भाजपा को 125 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान
ओपिनियन पोल की मानें तो गुजरात में भाजपा इस बार पहले से भी अधिक ताकतवर होती दिख रही है और उसे 125 से 131 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के साथ ही महज 29 से 33 सीट मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) यहां तीसरे नंबर पर रह सकती है और उसे 18 से 22 सीटें ही मिलती दिख रही है और 2 से 4 सीटें अन्य के खाते में जाने की संभावना है। 
वोट शेयर में कांग्रेस से आगे 'आप'
ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा यहां 48% वोटों के साथ सबसे आगे रह सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी के 24% वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को महज 21% वोट ही मिलते दिख रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)