होम वाराणसी आ रही वंदेभारत खुर्जा में अटकी, छह घंटे इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन से भेजे गए यात्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2022 09:38 PM

वाराणसी आ रही वंदेभारत खुर्जा में अटकी, छह घंटे इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन से भेजे गए यात्री

वाराणसी आ रही वंदेभारत खुर्जा में अटकी, छह घंटे इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन से भेजे गए यात्री

वाराणसी आ रही वंदेभारत खुर्जा में अटकी, छह घंटे इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन से भेजे गए यात्री

दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस खुर्जा के पास खड़ी हो गई। बताया गया कि ट्रैक्शन मोटर में खराबी के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। करीब छह घंटे तक ट्रेन की खराबी ठीक होने का इंतजार होता रहा। जब खराबी ठीक नहीं हो सकी तो दिल्ली से आई शताब्दी ट्रेन की रेक से यात्रियों को वाराणसी रवाना किया गया।शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे दनकौर और वैर स्टेशन के बीच गाड़ी में खराबी आ गई। बताया गया कि ब्रेक जाम हो गया है। वंदेभारत जैसी वीआईपी ट्रेन के खड़े होने की खबर से अधिकारियों में खलबली मच गई। टेक्नीशियन से लेकर अन्य कई रेलवे कर्मचारी और अधिकारी एक्सप्रेस के पास पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाया गया। खुर्जा स्टेशन पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक गाड़ी खड़ी रहने से  परेशान यात्रियों ने ट्विटर पर रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत तमाम अफसरों को वंदे भारत एक्सप्रेस के बीच रास्ते में खड़े होने की समस्या से अवगत कराना शुरू कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)