होम अंग्रेजों की मदद करता था RSS, सावरकर को ब्रिटिश हुकूमत से मिलता रहा वजीफा: राहुल गांधी
अंग्रेजों की मदद करता था RSS, सावरकर को ब्रिटिश हुकूमत से मिलता रहा वजीफा: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत इन दिनों कर्नाटक में घूम रहे हैं। शनिवार को तुमकुरु में उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS अंग्रेजों की मदद करता था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल... उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा।'
किसी को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता: राहुल
राहुल गांधी ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि गांधी परिवार पार्टी के अगले अध्यक्ष को रिमोट से नियंत्रित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर कद्दावर और अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गांधी परिवार अगले कांग्रेस अध्यक्ष को रिमोट से नियंत्रित कर सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, 'दोनों लोग जो (चुनाव में) उतरे हैं, उनकी एक हैसियत है, एक दृष्टिकोण है और वे कद्दावर व अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता कि उनमें से कोई भी रिमोट कंट्रोल से चलने वाला है। सच कहूं तो ये बातें उन्हें अपमानित करने के लिए कही जा रही हैं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।