होम अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2022 09:30 PM

अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

यूपी में अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद कर दिए हैं। जिन लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद हुआ है उनमें मसाला कारोबारी राजेश मसाला सहित 23 लोग शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार दो से अधिक शस्त्र रखने वाले धारकों पर यह कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई की जद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी राजा संजय सिंह सहित अन्य प्रभावशाली लोगों का भी शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। इनके अतरक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए है।

ग़ौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने दो अधिक शस्त्र लाइसेंस वालों को एक शस्त्र लाइसेंस जमा करवाने का आदेश दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, उनका शस्त्र निरस्त कर दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने अपना लाइसेंस नहीं जमा किया, जिला प्रशासन ने ऐसे 23 लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)