होम योगी ने किया इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2022 09:36 PM

योगी ने किया इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ

योगी ने किया इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ

योगी ने किया इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोरलेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। वह शनिवार को इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी 2022) के 81वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान पिछले साढ़े पांच साल में यूपी में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की चर्चा कर रहे थे। 

 

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस तीन दिवसीय अधिवेशन में सड़क निर्माण से जुड़ीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 2500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यूपी पांचवीं बार आईआरसी की मेजबानी कर रहा है। आजादी के अमृत काल में यूपी को 81वें अधिवेशन के लिए चुने जाने पर धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन गडकरी ने जिस मजबूती और आत्मविश्वास के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस किया वह आज एक मॉडल के रूप में देखा जाता है।

विगत साढ़े आठ साल में देश रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जिस प्रकार से आगे बढ़ा है, उसी से प्रेरणा लेकर हमने यूपी में काम शुरू किया। यह महसूस किया गया कि 25 करोड़ जनता की आय में कई गुना वृद्धि करनी है तो हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देना ही होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)