होम नेताजी को बचा लीजिए अखिलेश भैया, मुलायम के लिए फूट-फूटकर रोया सपा समर्थक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2022 08:55 PM

नेताजी को बचा लीजिए अखिलेश भैया, मुलायम के लिए फूट-फूटकर रोया सपा समर्थक

नेताजी को बचा लीजिए अखिलेश भैया, मुलायम के लिए फूट-फूटकर रोया सपा समर्थक

नेताजी को बचा लीजिए अखिलेश भैया, मुलायम के लिए फूट-फूटकर रोया सपा समर्थक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत में किसी प्रकार का सुधार फिलहाल नहीं नजर आ रहा है। एक तरफ उनके लिए दुआओं का दौर जारी है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की ओर से मना करने के बाद भी समर्थकों का रेला गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पर पहुंच रहा है। एक समर्थक तो अस्पताल के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। रोते-रोते ही कहा कि भैया नेताजी को बचा लीजिये। अखिलेश ने उस ढांढ़स बंधाया और कहा अरे अरे बस। अखिलेश ने यह भी कहा कि नेताजी ठीक हो जाएंगे। अस्पताल पर मौजूद सपा कार्यकर्ता मुलायम के लिए अपना अंग भी दान करना चाहते हैं। उनका कहना है कि हम पूरी तरीके से नेताजी के साथ खड़े हैं. जरूरत पड़ने पर अगर अपने अंग भी देने पड़े तो भी हम तैयार हैं। हमारे नेता जी ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। हम सबके लिए यह वक्त बहुत दुखद है। हम सबकी दुआ नेता जी के साथ है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)