होम जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या का असली मकसद क्या

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2022 11:18 PM

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या का असली मकसद क्या

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या का असली मकसद क्या

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या का असली मकसद क्या

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या के पीछे कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है. जम्मू पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी, हेमंत लोहिया के नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुकेश सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए रात भर तलाशी अभियान चलाया गया था. 57 साल के लोहिया की हत्या सोमवार रात को जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाला में की गई थी. पुलिस ने एक बयान में कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि रामबन निवासी एक घरेलू नौकर यासिर अहमद मुख्य आरोपी है." बयान में कहा गया है, "घटना स्थल से जुटाए गए कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को इस अपराध को अंजाम देने के बाद भागते हुए भी देखा गया है." 'लगता है पाषाण युग में हैं': इंटरनेट बंदी का भविष्य पर असर मुकेश सिंह का कहना है कि आरोपी काफी आक्रामक स्वभाव का था और वह अवसाद में भी था. उन्होंने कहा है कि हत्या के पीछे अब तक किसी तरह का आतंकी एंगल सामने नहीं आया है और आगे की जांच जारी है. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोहिया की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया, "हेमंत लोहिया एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी और एक महान इंसान थे. उन्होंने बड़े सम्मान और समर्पण के साथ देश की सेवा की. उनके दुखद निधन पर गहरा शोक है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)