होम गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षद रिबडिया ने दिया इस्तीफा

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Oct 4, 2022 10:35 PM

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षद रिबडिया ने दिया इस्तीफा

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षद रिबडिया ने दिया इस्तीफा

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षद रिबडिया ने दिया इस्तीफा

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक और पाटीदार समुदाय के नेता हर्षद रिबडिया ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष  ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।गुजरात विधानसभा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जूनागढ़ जिले के विसावदर से विधानसभा सीट से विपक्षी दल के कांग्रेस के विधायक हर्षद रिबडिया ने मंगलवार देर रात विधानसभा स्पीकर निमाबेन आचार्यको अपना इस्तीफा सौंप दिया। स्पीकर ने रिबडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया, क्योंकि उन्हें यकीन हो गया था कि उन्होंने अपनी इच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, पाटीदार समुदाय के नेता रिबडिया 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पटेल समुदाय की सीट से चुने गए थे। रिबडिया पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं।2017 के विधानसभा चुनाव पाटीदार आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए थे और सौराष्ट्र क्षेत्र में पटेल समुदाय के सदस्यों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर कांग्रेस को वोट दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)