होम फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र ने जीता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2022 07:00 PM

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र ने जीता

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र ने जीता

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र ने जीता

लखनऊ, 4 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र मनु अग्रवाल ने वन्यजीवन पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता यूपी स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड, लखनऊ यूनिवर्सिटी एवं इन्स्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइन्सेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को वन्यजीव संरक्षण हेतु प्रेरित करना था। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने फोटोग्राफ द्वारा जीव-जन्तुओं की विविधता को बड़े ही सुन्दर ढंग दर्शाया, साथ ही साथ जैव-विविधता को अक्षुण्ण रखने में छात्रों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनमें प्रकृति प्रेम व जागरूकता उत्पन्न करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की सुन्दर फोटोग्राफी, रचनात्मक सोच व तकनीकी ज्ञान की भरपूर सराहना करते हुए प्रथम पुरस्कार से नवाजा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।

            सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)