होम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़े चेहरों पर भरोसा,
नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़े चेहरों पर भरोसा,
भाजपा पूरे जोर-शोर से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ ही पार्टी ने सभी नगर पालिकाओं के लिए भी प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिला मुख्यालय वाली नगर पालिकाओं में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और एमएलसी प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश पदाधिकारियों को भी पालिकाओं में प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की है। पार्टी ने इस निकाय चुनाव में सभी नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालय वाली और सभी बड़ी नगर पालिकाओं को जीतने का लक्ष्य रखा है। यही कारण है कि नगर निगमों की तर्ज पर जिला मुख्यालयों वाली पालिकाओं में मंत्रियों और बड़े चेहरों को लगाया गया है।
अवध क्षेत्र के जिलों में यह बने प्रभारी
नगर पालिका परिषद बहराइच में मंत्री राकेश राठौर गुरू और नीरज सिंह को प्रभारी बनाया गया है। नगर पालिका नानपारा में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू प्रभारी होंगे। बाराबंकी (नवाबगंज) नगर पालिका चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा प्रभारी बनाए गए हैं।
बलरामपुर नगर पालिका के प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री त्रियंबक तिवारी, उतरौला नगर पालिका के डा. रंजन शर्मा प्रभारी होंगे। हरदोई नगर पालिका का प्रभारी विधायक ज्ञान तिवारी को बनाया गया है। एमएलसी रामचंद्र प्रधान को शाहाबाद, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह को संडीला, डीसीडीएफ चेयरमैन सत्यप्रकाश मिश्रा को सांडी, क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्य को पिहानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा को बिलग्राम, प्रदेश सह संयोजक राकेश श्रीवास्तव को मल्लावां नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है। राज्यमंत्री सुरेश राही और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता रायबरेली नगर पालिका परिषद और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी श्रावस्ती की भिनगा नगर पालिका के प्रभारी बनाए गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।