होम भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय, बैकफुट पर आने को मजबूर BJP-RSS

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2022 11:48 PM

भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय, बैकफुट पर आने को मजबूर BJP-RSS

भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय, बैकफुट पर आने को मजबूर BJP-RSS

भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय, बैकफुट पर आने को मजबूर BJP-RSS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों कर्नाटक में है। बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में देरी हुई। कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा बाधित हुई। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के तोंडावाड़ी से सुबह साढ़े छह बजे आगे बढ़नी थी।


कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'भारत जोड़ो यात्रा अपने 24वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण इसमें विलंब हो गया है। 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। यह निश्चित रूप से वही है जिसके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा निकाली जा रही है।'

'BJP-RSS बैकफुट पर आने को मजबूर' 
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय हुआ है। उन्होंने कहा, 'भाजपा और आरएसएस बैकफुट पर आने को मजबूर हो गए हैं। वे सब लोग परेशान हैं, क्योंकि भारत जोड़ी यात्रा से नए राहुल गांधी और नई कांग्रेस पार्टी उभरकर सामने आई है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)