होम सपनों के सौदागर हैं केजरीवाल, गुजरात चुनाव से पहले बोल रहे झूठ; स्मृति ईरानी
सपनों के सौदागर हैं केजरीवाल, गुजरात चुनाव से पहले बोल रहे झूठ; स्मृति ईरानी
गुजरात चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को अहमदाबाद की एक सभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सपनों का सौदागर बताते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा कि गुजरात और गुजराती लोगों को नर्मदा बांध के पानी से वंचित करने की साजिश रचने वालों का समर्थन करने के लिए इस राज्य की महिलाएं कभी भी केजरीवाल को वोट नहीं देंगी। उन्होंने अहमदाबाद में भाजपा की महिला इकाई की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने उन लोगों को सम्मानित किया था, जिन्होंने लोगों को नर्मदा के पानी से वंचित करने का षडयंत्र किया था। उन्होंने 'आप' पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पैसों के दम पर खरीदने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
वाराणसी चुनाव जैसा होगा हाल
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल गुजरात के लोगों के बारे में झूठ फैलाकर आगामी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वह उसी तरह हार का स्वाद चखेंगे, जैसे वह 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हार गए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।