होम यूपी में बंद होगी शराब? ओपी राजभर ने दिया बिहार का उदाहरण, गरीबी-अमीरी पर भी उठाए सवाल
यूपी में बंद होगी शराब? ओपी राजभर ने दिया बिहार का उदाहरण, गरीबी-अमीरी पर भी उठाए सवाल
सपा से अलग से होने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अलग राह पर चल पड़े हैं। राजभर बीच-बीच में अखिलेश यादव पर हमला भी बोलते रहते हैं, वहीं सरकार को नसीहत देने से भी नहीं चूकते। शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक ओमप्रकाश राजभर सिद्धार्थनगर में थे। उन्होंने ने कहा कि सरकार अमीरों के बड़े से बड़े कर्ज माफ कर देती है लेकिन गरीबों का छोटा कर्ज भी माफ नहीं करती है। उसे कर्जमाफी में समान नीति अपनानी चाहिए। वह शनिवार को सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के बड़हरघाट गांव के मंदिर पर सावधान रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजभर ने यूपी में शराब बंद कराने को लेकर बिहार का उदाहरण भी दिया।
राजभर ने कहा कि नेता तरह-तरह के प्रलोभन देकर वोट मांगते हैं। जीतने के बाद ऐश करते हैं। गरीब के बच्चे सरकारी और नेताओं व अमीरों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए तभी एकरूपता आएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। स्वरोजगार के लिए कक्षा चार से ही तकनीकी शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे बेरोजगारी कम की जा सकती है। राजभर ने कहा कि सिद्धार्थनगर में 18 थाने हैं, जिनमें जातिगत आधार होना चाहिए लेकिन किस जाति की आबादी कितनी है कोई नेता नहीं बता सकता है। इसलिए सब बस ऐसे ही चल रहा है।
राशन कार्ड में पांच लोगों का नाम होने के बाद दो ही लोगों को राशन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बिकनी बंद हो गई है। वहां की महिलाएं झाडू, बेलन लेकर निकलीं तो सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। उत्तर प्रदेश में भी शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।