होम सी.एम.एस. के गाँधी जयन्ती समारोह का आज उद्घाटन करेंगे उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2022 08:06 PM

सी.एम.एस. के गाँधी जयन्ती समारोह का आज उद्घाटन करेंगे उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

सी.एम.एस. के गाँधी जयन्ती समारोह का आज उद्घाटन करेंगे उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

सी.एम.एस. के गाँधी जयन्ती समारोह का आज  उद्घाटन करेंगे उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा गाँधी जयन्ती एवं अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कल 1 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में करेंगे। इस भव्य समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया जायेगा तथापि सी.एम.एस. शिक्षक विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदर्श समाज की अवधारणा को जन-जन तक पहुचायेंगे। यह समारोह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की अहिंसा की भावना एवं स्वच्छता के संदेश को सारे विश्व में प्रवाहित प्रचारित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति व सभ्यता को अक्षुण्ण बनाये रखने का संदेश देगा।

            ‘गाँधी जयन्ती समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. के लगभग तीन हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं व कार्यकर्ता प्रातः 7.30 बजे विशाल 1 अक्टूबर को अहिंसा मार्च निकालेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन के साथ ही सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्यायें इस मार्च की अगुवाई करेंगी। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता व अन्य अनेक क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियाँ इस अहिंसा मार्च के माध्यम से बापू के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का सतत् प्रयास करेंगे।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)