होम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का रोडमैप तय, सीएम योगी बोले- ऐतिहासिक होगा जीआईएस-23

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2022 09:55 PM

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का रोडमैप तय, सीएम योगी बोले- ऐतिहासिक होगा जीआईएस-23

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का रोडमैप तय, सीएम योगी बोले- ऐतिहासिक होगा जीआईएस-23

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का रोडमैप तय, सीएम योगी बोले- ऐतिहासिक होगा जीआईएस-23

यूपी में अगले साल फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए रोड मैप तय हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश देश में औद्योगिक निवेश के 'ड्रीम डेस्टिनेशन' के रूप में उभर कर आया है। उत्तर प्रदेश अब देश की छठी अर्थव्यवस्था से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

सीएम योगी ने यह दिये निर्देश

-आगामी 10, 11 और 12 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रहा है। इस बार हमें ₹10 लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य के साथ काम करना होगा। यह तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट अभूतपूर्व होगा, ऐतिहासिक होगा और नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा।

-यह सुखद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर कंट्री के रूप में अपनी सहभागिता के लिए सिंगापुर, फ्रांस, यूके और मॉरीशस ने स्वतःस्फूर्त से प्रस्ताव भेजा है। इसी प्रकार, नीदरलैंड, कनाडा, यूएसए, जापान, इजरायल, स्वीडन, थाईलैंड, फ्रांस और सिंगापुर के राजदूतों/उच्चायुक्तों से भी संवाद बनाया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)