होम सांसद अरुण सागर के प्रयास 7 करोड़ 76 लाख 99 हजार रूपए से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज तथा हर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट भी होगी
सांसद अरूण सागर के अनुरोध पर रेल मंत्री ने शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर अथवा लिफ्ट की प्लानिंग के साथ नये फुटओवरब्रिज की स्वीकृति प्रदान की
शाहजहांपुर। सांसद अरूण कुमार सागर ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने जाने में असुविधा को देखते हुए मार्च 2022 में शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं एवं स्टेशन के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण करवाने के सम्बन्ध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसमें सांसद ने रेल मंत्री से स्टेशन पर मुख्य रूप से एस्केलेटर, लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज आदि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करवाने के लिये अनुरोध किया था एवं एक मांग पत्र भी सौंपा था।
रेल मंत्री Ashwini vaishnav द्वारा सांसद अरूण सागर के अनुरोध का संज्ञान लेते हुये 7 करोड़ 76 लाख 99 हजार रूपए (सात करोड़ छिहत्तर लाख निन्यानवे हजार रू0) की लागत से प्लेटफार्म संख्या 1 से 6 तक नये फुट ओवरब्रिज (FOB) की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है एवं इस FOB के साथ ही हर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा की प्लानिंग भी की गई है जो बहुत ही जल्द प्रदान की जायेगी। सांसद अरुण सागर ने कहा कि मैं जनता की समस्याओं का निराकरण करने की पूरी कोशिश करता हूं और करता रहूंगा। जल्द ही इस कार्य का टेंडर होकर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।