होम हिजाब विवाद में अब नया लॉजिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तो सिर पर पल्लू रखती हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2022 09:45 PM

हिजाब विवाद में अब नया लॉजिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तो सिर पर पल्लू रखती हैं

हिजाब विवाद में अब नया लॉजिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तो सिर पर पल्लू रखती हैं

हिजाब विवाद में अब नया लॉजिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तो सिर पर पल्लू रखती हैं

कर्नाटक में हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच जनता दल (एस) के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम ने मंगलवार को एक नया लॉजिक पेश कर दिया। उन्होंने इस्लामी हिजाब की तुलना साड़ी के पल्लू से कर डाली। इब्राहिम ने यहां तक कह दिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तो अपने सिर को पल्लू से ढंकती हैं। क्या यह भी पीएफआई की साजिश है?इब्राहिम उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसके मुताबिक कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे पीएफआई है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी अपने सिर पर पल्लू रखती थीं। राष्ट्रपति अपने सिर पर पल्लू रखती हैं। तो क्या वह सभी जो घूंघट रखती हैं, उन्हें पीएफआई का समर्थन हासिल है? जेडीएस के कर्नाटक प्रमुख ने कहा कि पल्लू से अपना सिर ढंकना भारत का इतिहास है। यह भारत का संस्कार है। गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने आज कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि हिजाब को लेकर हुए विरोधों के पीछे पीएफआई थी। इसमें यह भी दावा किया गया कि 2021 तक स्कूलों में हिजाब नहीं पहने जाते थे। कर्नाटक सरकार के 5 फरवरी, 2022 को जारी आदेश में स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी गई थी। इसके मुताबिक ऐसे पहनावे से समानता, एकता और जनमानस में अशांति फैल सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)