होम अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर? भारत जोड़ो यात्रा में बीत जाएगी नामांकन की तारीख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2022 09:32 PM

अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर? भारत जोड़ो यात्रा में बीत जाएगी नामांकन की तारीख

अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर? भारत जोड़ो यात्रा में बीत जाएगी नामांकन की तारीख

अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर? भारत जोड़ो यात्रा में बीत जाएगी नामांकन की तारीख

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 सितंबर तक दिल्ली पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। उधर, कांग्रेस हलकों में चर्चा यह भी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है।कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं की ओर से राहुल गांधी से लगातार अपील की जा रही है कि वे एक बार फिर पार्टी की कमान संभाले। महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, झारखंड और जम्मू और कश्मीर राज्यों की कांग्रेस इकाईयों ने राहुल गांधी से अपील की है कि वे पार्टी में अध्यक्ष पद को फिर से संभाले। लेकिन इस बीच पार्टी सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने के लिए अभी भी तैयार नहीं हैं। उनका पूरा फोकस इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर है।राहुल गांधी की इस जिद को हवा तब भी मिलती है जब एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पद की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से की। उधर, चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले गहलोत ने विधायकों की मीटिंग बुलाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)