होम सी.एम.एस. छात्रा ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2022 06:57 PM

सी.एम.एस. छात्रा ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्रा ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्रा ‘वीरभद्र अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा हिबा फातिमा ने पर्यावरण एवं जैव-विविधता पर आधारित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु हिबा फातिमा को ‘वीरभद्र अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था ‘स्वयं सिद्धा’ के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हिबा फातिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘यूनीक इन्वार्यनमेन्ट प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग करते हुए ‘लिविंग इन हार्मनी इन नेचर’ विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सी.एम.एस. छात्रा की रचनात्मक सोच एवं स्वच्छ व सुन्दर पर्यावरण हेतु उसकी विचारशीलता व संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा करते प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)