होम MMS कांड की जांच के लिए बनी महिलाओं की SIT, अब तक तीन दबोचे; दो दिन बाद शांति
MMS कांड की जांच के लिए बनी महिलाओं की SIT, अब तक तीन दबोचे; दो दिन बाद शांति
मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में पंजाब सरकार अब ऐक्टिव हो गई है। प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी के गठन का ऐलान किया है। इस एसआईटी की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सभी महिलाएं होंगी। यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी। अब तक इस केस में एक छात्रा और दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।'यही नहीं पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश से एक शख्स की गिरफ्तारी के मामले सहयोग के लिए पड़ोसी राज्य की पुलिस को धन्यवाद दिया। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के पास मिलीं डिवाइसेज को बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। एसआईटी इस केस में हुई साजिश के हर पहलू की जांच करेगी। इस मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। हम सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं। किसी भी अफवाह में न पड़ें और मिल-जुलकर
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।