होम भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने का AAP ने किया खंडन, सुखबीर बादल बोले- पंजाब शर्मिंदा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2022 11:59 PM

भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने का AAP ने किया खंडन, सुखबीर बादल बोले- पंजाब शर्मिंदा

भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने का AAP ने किया खंडन, सुखबीर बादल बोले- पंजाब शर्मिंदा

भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने का AAP ने किया खंडन, सुखबीर बादल बोले- पंजाब शर्मिंदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के जर्मनी दौरे पर गए थे, जहां से वह रविवार देर रात लौटे हैं। लेकिन उनकी वापसी से पहले भी एक विवाद छिड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट से उन्हें जिस विमान से दिल्ली आना था, उससे उन्हें उतार दिया गया था और उन्होंने रविवार को दूसरी फ्लाइट ली। हालांकि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि भगवंत मान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसके चलते उन्होंने खुद ही फ्लाइट नहीं ली और फिर बाद में आने का फैसला लिया। आप के मीडिया कॉम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की हेड चंदर सुता डोगरा ने कहा, 'चीफ मिनिस्टर की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने भारत लौटने के लिए फ्रैंकफर्ट से दूसरी फ्लाइट ली।'


वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा, 'हमारे राजनीतिक विरोधियों का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ऐक्टिव हो गया है और हमारे सीएम को बदनाम कर रहा है। वे इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि भगवंत मान पंजाब में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम अपने शेड्यूल के तहत ही लौटे हैं। वह रविवार रात को लौटे हैं और दिल्ली आ चुके हैं।' भगवंत मान पत्नी और अपने अधिकारियों के साथ कैब से फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन इसके कुछ देर बाद भारतीय कौंसुलेट ने कैब स्टाफ को फिर से बताया कि वह भगवंत मान को एयरपोर्ट से वापस ले आए क्योंकि वह विमान में सवार नहीं हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार के अधिकारियों ने भगवंत मान की तबीयत खराब होने की बात कही है। लेकिन एक वेबसाइट ने एक सहयात्री के हवाले से लिखा है, 'मुख्यमंत्री नशे में थे और वह स्थिर हालत में नहीं थे। भगवंत मान अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने उन्हें चढ़ाने की कोशिश की थी।' सहयात्री के हवाले से indiannarrative वेबसाइट ने लिखा, 'सीएम का सामान उतारा जाना था। इसलिए विमान के उड़ान भरने में 4 घंटे की देरी हो गई थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा एयरलाइन के क्रू मेंबर्स को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने नियमों से समझौता करने से इनकार कर दिया।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)