होम सोनाली फोगाट केस: कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक को जमानत, कोर्ट ने रखी यह दो शर्तें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 10:02 PM

सोनाली फोगाट केस: कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक को जमानत, कोर्ट ने रखी यह दो शर्तें

सोनाली फोगाट केस: कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक को जमानत, कोर्ट ने रखी यह दो शर्तें

सोनाली फोगाट केस: कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक को जमानत, कोर्ट ने रखी यह दो शर्तें

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। बुधवार को गोवा की एक एनडीपीएस कोर्ट ने 30000 रुपए के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि नून्स अपने रेस्टोरेंट नहीं जा सकते हैं और उन्हें गोवा से बाहर की यात्रा करने से पहले अनुमति लेनी होगी। बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिवार वालों ने हत्या किए जाने के आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करते हुए फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स को गिरफ्तार किया था। 
पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन बढ़ी
मंगलवार को फोगाट के सहयोगी रहे सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ा दी गई। दोनों को अगस्त के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था और 10 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उनकी हिरासत मंगलवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। फोगाट (43) को 23 अगस्त को उत्तर गोवा के एक अस्पताल में मृत लाया गया था। वह एक दिन पहले ही यहां पहुंची थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)