होम अब कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में छोड़ेंगे पार्टी, AAP को भी झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2022 09:32 PM

अब कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में छोड़ेंगे पार्टी, AAP को भी झटका

अब कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में छोड़ेंगे पार्टी, AAP को भी झटका

अब कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में छोड़ेंगे पार्टी, AAP को भी झटका

गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस पार्टी छोड़े अभी एक सप्ताह का भी वक्त नहीं हुआ है। इतने कम वक्त में आजाद ने कांग्रेस पार्टी को अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ा रसूख रखने वाले आजाद के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह से भी कम वक्त में कांग्रेस के 100 से ज्यादा नेता पार्टी छोड़कर आजाद को अपना समर्थन दे चुके हैं। बुधवार को जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के 51 नेताओं ने भी पार्टी छोड़कर आजाद को अपना समर्थन दिया है। इतना ही नहीं गुरुवार को कांग्रेस के 5000 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आजाद को अपना समर्थन देंगे।


गुलाम नबी आजाद ने बीते 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने बयानों से यह साबित करने की कोशिश की कि पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, जिस तरह आजाद के जाने से कांग्रेस पार्टी में बिखराव शुरू हुआ है, खासकर जम्मू कश्मीर में। पहले से देश की राजनीति में अपनी जमीन खो चुकी कांग्रेस के लिए यह किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं है।

आजाद से जुड़ेंगे 5000 कांग्रेसी कार्यकर्ता
मिरर नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू कश्मीर के 5000 कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को उरी में होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे और आजाद को अपना समर्थन देंगे। इससे पहले बुधवार को 42 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया और कहा कि वे आजाद की होने वाली पार्टी के साथ जुड़ेंगे। कुल मिलाकर जम्मू कश्मीर में आजाद अभी तक कांग्रेस के 100 से ज्यादा नेता और कल हजारों कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)