होम आजम खान की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, एक और मुकदमे की तैयारी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2022 10:18 PM

आजम खान की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, एक और मुकदमे की तैयारी

आजम खान की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, एक और मुकदमे की तैयारी

आजम खान की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, एक और मुकदमे की तैयारी

सपा के शहर विधायक आजम खां पर एक और गवाह ने धमकाने का आरोप लगाया है। यतीमखाना मामले से जुड़े शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है,जिसमें उसने आजम पर सपा से जुड़े कुछ लोगों पर मुकदमा वापस लेने और गवाही न देने का दवाब बनाया है। साथ ही  गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच सीओ सिटी को सौंपी है। जांच के बाद ही पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।


आजम खां पर लूटपाट, डकैती व चोरी समेत विभिन्न धाराओं में करीब सौ से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं,जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। अब मुकदमों के शिकायकर्ता एवं गवाह आजम खां पर धमकाने के आरोप लगा रहे हैं। अब तक आजम पर दो जबकि उनके अधिवक्ता पर एक मुकदमा कायम हो चुका है। अब एक बार फिर गवाह को धमकाने का आरोप लगाया है। यतीमखाना बस्ती निवासी शन्नू ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है,जिसमें उसने कहा कि उसने करीब डेढ़ साल पहले यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट का मुकदमा सपा विधायक आजम खां समेत अन्य सपाइयों पर कराया था।

यह मुकदमा इस वक्त गवाही में चल रहा है। पिछले दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, गुलफाम व उसका बेटा उसके पास आए और मुकदमे को वापस लेने और गवाही न देने के लिए दवाब बनाने लगे। उसका आरोप है कि इन सभी को आजम खां ने भेजा था। तहरीर में आरोप लगाया है कि अब उसे कोर्ट आने में डर लग रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। शन्नू ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत के बाद इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है,जिसकी जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)