होम भावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें- आलोक कुमार, सचिव, उ.प्र. शासन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 27, 2022 07:37 PM

भावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें- आलोक कुमार, सचिव, उ.प्र. शासन

भावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें- आलोक कुमार, सचिव, उ.प्र. शासन

भावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें- आलोक कुमार, सचिव, उ.प्र. शासन

लखनऊ, 27 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरैन्ट्स डे’ समारोह का आयोजन आज बड़ी धूमधाम से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, आई.ए.एस., सचिव, प्लानिंग डिपार्टमेन्ट, उ.प्र. ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, आई.ए.एस., ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि भावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर उन्हें समाज के नव-निर्माण हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण में पले-बढ़े बालक ही आगे चलकर समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर रंग-बिरंगी पोशाकों में हँसते-गाते छात्रों ने जीवन का उल्लास बिखरते हुए एक से बढ़कर एक शानदार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ की प्रभावशाली प्रस्तुति ने भी सभी को आकर्षित किया।

            इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि हमें बच्चों को अच्छा वातावरण देने की शुरूआत घर-परिवार से करनी चाहिए एवं उन्हें बचपन से ही एकता के विचार देने चाहिए। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का लगातार विकास हो जिससे सामाजिक उत्थान की दिशा में युवा ऊर्जा को रचनात्मक उपयोग हो सके। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)