होम पाकिस्तान नहीं सुधर रहा, सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश
पाकिस्तान नहीं सुधर रहा, सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के निवासी मोहम्मद शाबाद (45) को सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश करते देखा। उन्होंने बताया कि उसे चेतावनी देने के लिए कुछ गोलियां चलाईं और फिर हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाबाद के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इससे पहले, 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की थी। इस तरह नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था, लेकिेन वह वापस पाकिस्तान भाग गया था।
21-22 अगस्त को घुसपैठ की हुई दो कोशिशें
जम्मू-कश्मीर के झांगर और लाम इलाकों में 21 और 22 अगस्त को घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए और आतंकियों के एक कुख्यात मार्गदर्शक (गाइड) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अखनूर सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। सेना की 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल राणा ने कहा कि यह राजौरी और जम्मू क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश की तरफ सीधा संकेत है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।