होम सोनाली फोगाट को आरोपियों ने दी थी मेथामफेटामाइन नामक ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2022 10:01 PM

सोनाली फोगाट को आरोपियों ने दी थी मेथामफेटामाइन नामक ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

सोनाली फोगाट को आरोपियों ने दी थी मेथामफेटामाइन नामक ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

सोनाली फोगाट को आरोपियों ने दी थी मेथामफेटामाइन नामक ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से पहले उनको रेस्टोरेंट में आरोपियों ने 'मेथामफेटामाइन' नामक ड्रग दिया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्टोरेंट के मालिक एडविन न्यून्स और कथित ड्रग तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्टोरेंट के वॉशरूम से जब्त किया गया है। दलवी ने कहा, 'फोगाट को जो मादक पदार्थ दिया गया, उसे मेथामफेटामाइन के रूप में पहचाना गया है।' सहयोगी सिंह और सांगवान पर हत्या के आरोप में जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
गांवकर ने सांगवान को ड्रग की आपूर्ति की थी
गांवकर ने कथित तौर पर सिंह और सांगवान को ड्रग की आपूर्ति की थी। गांवकर अंजुना के उस होटल का कर्मचारी है, जहां फोगाट ठहरी थीं। पूर्व टिकटॉक कलाकार और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सत्र की प्रतिभागी रहीं फोगाट की गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)