होम सोनाली फोगाट मर्डर में गोपाल कांडा के नाम से परिवार का इनकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2022 10:42 PM

सोनाली फोगाट मर्डर में गोपाल कांडा के नाम से परिवार का इनकार

सोनाली फोगाट मर्डर में गोपाल कांडा के नाम से परिवार का इनकार

सोनाली फोगाट मर्डर में गोपाल कांडा के नाम से परिवार का इनकार

सोनाली फोगाट अब इस दुनिया में नहीं हैं। गोवा में उनकी मौत हुई या मार दिया गया। ये दोनों बातें इसलिए उठीं कि पहले खबर आई कि फोगाट को दिल का दौरा पड़ा था। लेकिन परिवार का दृढ़ विश्वास साथ कि फोगाट की मौत स्वास्थ्य वजहों से नहीं हुई।

जब परिवार ने मोर्चा खोला और गोवा पुलिस पर अविश्नास जताया तो मामला गरमाया। इम सबके बीच फोगाट मौत केस में बड़ी खबर आई कि इस पूरे प्रकरण में गोपाल कांडा का भी हाथ हो सकता है। लेकिन परिवार(सोनाली फोगाट के भाई ) का कहना है कि गोपाल कांडा के हाथ होने की खबर पूरी तरह से निराधार है। हालांकि गोपाल कांडा के बारे में गोवा पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उनकी संलिप्तता के बारे में किसी तरह का बयान नहीं दिया है हालांकि जांच जारी है।

कौन हैं गोपाल कांडा

कैसे आगे बढ़ी जांच

गोवा के सीएम के साथ साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी दखल दी। दोनों के दखल के बाद जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। इस सिलसिले में गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के पीए और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस के आईजीपी ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सोनाली फोगाट के ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया था। जब उनकी हालत खराब हुई तो दोनों आरोपी बाथरूम में करीब 2 घंटे तक रहे। इन दो घंटों में क्या कुछ हुआ उसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि बाथरूम के अंदर ही चोट लगी है। लेकिन वो चोट पीड़िता को खुद से लगी कि उसे मारा पीटा गया कि इस संबंध में और तफ्सील से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे जितनी भी संभावित वजहें हो सकती हैं उन्हें खंगाला जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)