होम कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है... आजाद के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2022 10:15 PM

कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है... आजाद के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला

कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है... आजाद के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला

कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है... आजाद के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद देशभर के राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा आजाद को चापलूस कहा और डीएनए पर भी सवाल उठाया। दरअसल, आजाद ने राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और उन्हें अपरिपक्व कहा था। यह भी कहा कि सोनिया गांधी नाममात्र की हैं, जबकि फैसले तो राहुल गांधी और कभी कभी उनके पीए और गार्ड भी फैसले ले रहे हैं। इस मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है जो उन्हें गलत राय दे रहा है। आजाद काफी गंभीर व्यक्तित्व के आदमी हैं, कुछ हुआ होगा तभी उन्होंने कांग्रेस छोड़ी।


जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेना चौंकाने वाला है। वो गंभीर व्यक्तित्व के आदमी हैं, कुछ तो जरूर हुआ होगा जो उन्होंने ऐसा फैसला लिया। 

राहुल को मिल रही गलत राय
आजतक से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कोई गलत आदमी राहुल गांधी के पास बैठा है और उन्हें गलत राय दे रहा है। वरना आजाद को इतना कुछ न लिखना पड़ता। हालांकि फारूक ने ज्यादा प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

आजाद के लिए हमारे दरवाजे खुले
गुलाम नबी आजाद का जम्मू कश्मीर में नई पार्टी के फैसले पर फारूक ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आजाद के लिए हमारे दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। हम उनके दल के साथ अलायंस करने के लिए तैयार रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)