होम अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे अखिलेश यादव:नितिन अग्रवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2022 10:33 PM

अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे अखिलेश यादव:नितिन अग्रवाल

अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे अखिलेश यादव:नितिन अग्रवाल

अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे अखिलेश यादव:नितिन अग्रवाल

एक दिन पहले ट्वीटर पर अखिलेश यादव को औरंगजेब कहते वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा। रायबरेली पहुंचे यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने 2024 में कांग्रेस को लेकर भी 'भविष्यवाणी' कर डाली। नितिन अग्रवाल ने कहा, यूपी में पिछले चार चुनाव हारने के बावजूद अखिलेश यादव अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे हैं।रायबरेली आए अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बार कांग्रेस के आखिरी गढ़ रायबरेली में भी कांग्रेस का पंजा परास्त होगा और इसकी जगह कमल खिलेगा। यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पिछले 20 साल में गुजरात और अब पूरे देश में शानदार बदलाव आया है।उन्होंने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को अहंकारी बताते हुए कहा कि उनके घमंड की सजा जनता ने उन्हें पिछले चार चुनावों में करारी शिकस्त के रूप में दी है। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनाव जीतने के सपने से बाहर आने का सुझाव भी दिया। अग्रवाल कांग्रेस पर भी प्रहार किया। नितिन अग्रवाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जैसे पिछले चुनाव में अमेठी कांग्रेस के हाथों से निकल गया, वैसे ही कांग्रेस का आखिरी गढ़ रायबरेली भी 2024 के चुनाव में उसके ‘पंजे’ से निकल जाएगा और यहां भी कमल खिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)