होम गुलाम नबी के हमलों पर राहुल गांधी को मिला इस मुस्लिम नेता का साथ, बोले- कांग्रेस ही भविष्य है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2022 10:10 PM

गुलाम नबी के हमलों पर राहुल गांधी को मिला इस मुस्लिम नेता का साथ, बोले- कांग्रेस ही भविष्य है

गुलाम नबी के हमलों पर राहुल गांधी को मिला इस मुस्लिम नेता का साथ, बोले- कांग्रेस ही भविष्य है

गुलाम नबी के हमलों पर राहुल गांधी को मिला इस मुस्लिम नेता का साथ, बोले- कांग्रेस ही भविष्य है

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। आजाद ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीते आठ वर्षो में नेतृत्व ने एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी पर थोपने का प्रयास किया जो गंभीर नहीं था। हालांकि आजाद के हमलों के बीच राहुल गांधी को एक अन्य मुस्लिम नेता का साथ मिला।  


राहुल गांधी को अपना समर्थन देते हुए पार्टी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह "सोचा-समझा" फैसला नहीं है कि लंबे समय से पार्टी से जुड़े लोगों ने इसे छोटे मुद्दों के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी हमारे नेता हैं और रहेंगे। राहुल गांधी के साथ हमारा लेन-देन का रिश्ता नहीं है। पार्टी के लिए कुछ करना हमारा कर्तव्य है। यह परिपक्व नहीं है कि जो लोग लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे वे इतनी छोटी सी बात पर छोड़ दिए।” 

खुर्शीद ने उम्मीद जताई की पार्टी फिर से खड़ी होगी। खुर्शीद ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम कहीं नहीं जा सकते लेकिन हम नहीं जाएंगे बल्कि पार्टी के साथ रहेंगे। हम (कांग्रेस) पार्टी के साथ इस देश का भविष्य देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह फिर से उठ खड़ी होगी।" खुर्शीद की यह टिप्पणी गुलाम नबी आजाद और आरएस चिब सहित पार्टी के छह अन्य सदस्यों के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आई है। आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ने वालों में जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)