होम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI छापे के बाद अब ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2022 09:42 PM

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI छापे के बाद अब ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI छापे के बाद अब ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI छापे के बाद अब ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई छापे के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत औपचारिक मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी अब सिसोदिया समेत विभिन्न सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता और प्रक्रिया में उत्पन्न अवैध धन के संभावित निशान तलाशेगी। ईडी एक वित्तीय जांच एजेंसी है, जो इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करेगी।ईडी अपनी जांच के दौरान इस बात का विश्लेषण करेगी कि क्या नीति निर्माण और संबंधित संस्थाओं में शामिल व्यक्तियों और कंपनियों ने 'पीएमएलए की परिभाषा के तहत अपराध की आय' और क्या अवैध या बेनामी संपत्ति का कोई संभावित निर्माण किया था। ईडी के पास ऐसी संपत्तियों को कुर्क करने और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में लिप्त लोगों से पूछताछ करने, गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने का अधिकार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)