होम दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी का सिर मुंडवाया, दिया तीन तलाक
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी का सिर मुंडवाया, दिया तीन तलाक
मेरठ में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक शख्स ने दहेज में बुलेट न मिलने पर अपनी पत्नी का सिर मुंडवा कर तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। ये मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर की है।
समीना ने बताया कि दो साल से उसका पति मारपीट करता था। समीना का निकाह तकरीबन दो साल पहले अफजलपुर पाउटी के रहने वाले अहमद अली के साथ हुआ था। समीना ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष ने निकाह के वक्त मोटा दहेज वसूला। लेकिन उनके बुलेट की मांग पूरी नहीं हो पाई। जिसे लेकर अहमद अली और उसके परिवार वाले आए दिन मारपीट करते थे।
समीना का आरोप है कि 7 जून को उसके पति ने मुंडवाकर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद समीना मायके चली आई। जहां पंचायत के जरिए सुलह कराई गई। पीड़िता ने बताया कि 9 अगस्त को वापस ससुराल जाने पर एक बार फिर शौहर मारपीट करने लगा।
इसके बाद 14 अगस्त को तीन तलाक दे दिया। समीना ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने गयी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। हालांकि आला अफसरों से शिकायत करने के बाद कंकरखेड़ा की पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता ने अपने एफआईआर में बाल काटने की बात नहीं कही है। इसलिए मुकदमें में केवल दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का ही जिक्र है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।