होम मिशन-2024: धर्मपाल चार क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों संग बनाएंगे रणनीति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2022 10:12 PM

मिशन-2024: धर्मपाल चार क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों संग बनाएंगे रणनीति

मिशन-2024: धर्मपाल चार क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों संग बनाएंगे रणनीति

मिशन-2024: धर्मपाल चार क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों संग बनाएंगे रणनीति

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल मंगलवार को लखनऊ आएंगे। संगठन महामंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आ रहे धर्मपाल पार्टी के राज्य मुख्यालय पर अवध, कानपुर, काशी और गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में इन चारों क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य नेता भाग लेंगे। परिचय के साथ ही बैठक में मिशन-2024 के लिए रणनीति साफ की जाएगी।


भाजपा इन दिनों 2024 के लिए अपने सांगठनिक ढांचे को नये सिरे से तैयार करने में जुटी है। संगठन में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया के तहत प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में झारखंड से धर्मपाल को यूपी लाया गया है। वहीं यूपी में इस भूमिका का निर्वाह कर रहे सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री और तीन राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी में जल्द नये प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति होनी है।

इधर, यूपी की कमान मिलने के बाद धर्मपाल ने पश्चिम से परिचयात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। वे रविवार को गाजियाबाद में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक कर चुके हैं। अब वे लखनऊ में मंगलवार को बाकी चारों क्षेत्रों के पदाधिकारियों संग परिचयात्मक बैठक के साथ ही प्रदेश में विधिवत काम शुरू करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)