होम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: भाजपा का पूरे भारत में मौन जुलूस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2022 11:44 PM

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: भाजपा का पूरे भारत में मौन जुलूस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: भाजपा का पूरे भारत में मौन जुलूस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: भाजपा का पूरे भारत में मौन जुलूस

भारत के विभाजन के दर्द को याद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाने के लिए देश भर में मौन जुलूस का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर मौन मार्च निकालेगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भाजपा ने देशभर में प्रदर्शनियों का आयोजन करने की योजना बनाई है।

जेपी नड्डा जंतर-मंतर से करेंगे शुरुआत
दरअसल, स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था। इसी की याद में भाजपा देशभर में मौन जुलूस निकालने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पांच बदे दिल्ली के जंतर मंतर से विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने की शुरुआत करेंगे और मौन जुलूस में शामिल होंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे और भारत के बंटवारे के दौर की विभिषिका को याद करेंगे।

भाजपा ने छह सदस्यीय समिति बनाई है
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा देश भर में इस विचार के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए छह सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नरेंद्र राणा, अनिर्बान गांगुली, प्रीति गांधी और शक्ति सिंह शामिल हैं। एएनआई से बात करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी उन लोगों के परिवारों से मिलेगी, जिन्होंने 1947 में विभाजन के दर्द को झेला था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)