होम मुख्य सचिव करेंगे सी.एम.एस. में ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 14, 2022 07:16 PM

मुख्य सचिव करेंगे सी.एम.एस. में ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन

मुख्य सचिव करेंगे सी.एम.एस. में ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन

मुख्य सचिव करेंगे सी.एम.एस. में ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन

लखनऊ, 14 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) में नवनर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स लैब’ का भव्य उद्घाटन 16 अगस्त 2022, मंगलवार को प्रातः 11.30 होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री दुर्गा शंकर मिश्र, वरिष्ठ आई.ए.एस., ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन करेंगे। सी.एम.एस. की विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब में छात्रों को हैंड्स-आन रोबोटिक्स, एडवांस टेक साइंस एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स को सीखने व समझने का भरपूर अवसर मिलेगा एवं इसके माध्यम से उनमें विज्ञान के रचनात्मक उपयोग की भावना का भी विकास होगा। इस रोबोटिक्स लैब में छात्र विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित एवं कला का अद्भुद संगम से रूबरू होंगे, साथ ही रोबोट विज्ञान, कोडिंग, ओपन-सोर्स प्रोग्रामिंग, स्क्रैच एवं उन्नत रोबोटिक्स की भरपूर जानकारी मिलेगी।

            सी.एम.एस. का मानना है कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. अपने प्रत्येक कैम्पस में दिन-प्रतिदिन नये-नये उपकरण लगाकर सभी कैम्पसों को नई तकनीक से सुसज्जित कर रहा है, जिससे कि भावी पीढ़ी विश्व बिरादरी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें एवं अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को निभा सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)