होम 12 पदक विजेताओं व शहीद सैनिकों की वीरनारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कुल 35 पात्रों को स्मृतिचिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
शाहजहांपुर।(Akash Saxena) आजादी के अमृत महोत्सव पर 13.08.2022 को जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जनपद के निवासी द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों की 11 जीवित पत्नियों को एवं 12 पदक विजेताओं व शहीद सैनिकों की वीरनारियों को हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत कुल 35 पात्रों को स्मृतिचिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर दिनेश कुमार मिश्र (अ० प्रा० ) , वरिष्ठ सहायक मदन मुरारी, कनिष्ठ सहायक श्रीमती सुनीता वर्मा, सत्यपाल सिंह कल्याण कार्यकर्ता, ग्रुप कैप्टन पी०के०गुप्ता, कर्नल के०के०चौधरी ( सेनामेडल ) सूबेदार मेजर एम0एम0 वर्मा, हवलदार दीपक पाण्डे एवं 220 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।