होम मोदी PM बन सकते हैं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कैसे बनी गठबंधन पर बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 11, 2022 09:25 PM

मोदी PM बन सकते हैं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कैसे बनी गठबंधन पर बात

मोदी PM बन सकते हैं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कैसे बनी गठबंधन पर बात

मोदी PM बन सकते हैं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं, तेजस्वी यादव ने बताया कैसे बनी गठबंधन पर बात

नीतीश कुमार की सरकार में एक बार फिर से बिहार के डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव ने भी नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो फिर नीतीश कुमार के साथ ऐसा क्यों नहीं हो सकता। तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह मैं नीतीश कुमार पर छोड़ता हूं। बिहार में जो हुआ, उससे पूरे देश में एक संदेश गया है। डरना नहीं है बल्कि लड़ना है। यह संदेश विपक्ष को मजबूती देगा। उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। नरेंद्र मोदी यदि पीएम बन सकते हैं तो फिर नीतीश कुमार क्यों नहीं बन सकते।'तेजस्वी यादव ने एनडीटीवी से बातचीत में जेडीयू के साथ गठबंधन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को लेकर हमारी कोई प्लानिंग नहीं थी, यह सब अचानक ही हुआ है। लेकिन हम राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। यह गठबंधन तो वक्त की जरूरत है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार तो भाजपा के साथ असहज थे। उन्होंने कहा, 'हम देख रहे थे कि नीतीश जी बेहद असहज थे। भाजपा उन पर अपनी बातों को थोपने की कोशिश कर रही थी। उनके चेहरे से ही यह दिख रहा था। आप देख सकते हैं कि ललन सिंह जैसे लोगों ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है। दूसरे राज्यों में वे क्या करते होंगे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)