होम अब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं टीएमसी के दरवाजे, अभिषेक बनर्जी ने बताई वापसी की शर्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2022 10:02 PM

अब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं टीएमसी के दरवाजे, अभिषेक बनर्जी ने बताई वापसी की शर्त

अब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं टीएमसी के दरवाजे, अभिषेक बनर्जी ने बताई वापसी की शर्त

अब भी पार्थ चटर्जी के लिए खुले हैं टीएमसी के दरवाजे, अभिषेक बनर्जी ने बताई वापसी की शर्त

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप और करोड़ों की नकदी, सोना बरामदगी के बाद टीएमसी ने भले ही पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई की हो लेकिन पार्टी में वापसी के दरवाजे उनके लिए अब भी खुले हुए हैं। टीएमसी के महासचिव  और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि पार्थ को जांच होने तक सस्पेंड किया गया है। अगर वह निर्दोष साबित होते हैं तो वह फिर से पार्टी में आ सकते  हैं। बता दें कि गुरुवार को पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से बर्खास्त कर दिया गया । इसके अलावा उन्हें पार्टी से भी निलंबित किया गया है। दरअसल पार्थ चटर्जी को पार्टी से निलंबित किया गया है। किसी को निलंबित एक तय सीमा के लिए किया जाता है। वहीं निष्कासित करने के मतलब स्थायी रूप से बाहर करना होता है। जिस तरह उन्हें मंत्री पद से बर्खास्ति किया गया है उस तरह पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया। ममता बनर्जी ने भी की थी जांच की समय सीमा की बातअभिषेक बनर्जी की बात इसलिए और भी पुख्ता हो जाती है क्योंकि ममता बनर्जी ने भी कहा था कि ईडी को एक तय समय में जांच पूरी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र एजेंसियों का इस्तेमाल करके पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह उसकी गलत सोच है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)