होम दिल्ली में शहरीकरण के कारण तापमान में आ रहा अंतर, मोदी सरकार का राज्यसभा में जवाब
दिल्ली में शहरीकरण के कारण तापमान में आ रहा अंतर, मोदी सरकार का राज्यसभा में जवाब
केंद्र सरकार ने कहा कि शहरीकरण दिल्ली के तापमान पैटर्न को प्रभावित करने वाले मुख्य कारणों में से एक है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि शहरीकरण एक मुख्य कारण है जो दिल्ली में तापमान के पैटर्न में बदलाव को प्रभावित कर सकता है और गर्मी के द्वीपों का निर्माण कर सकता है।जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान मॉनसून-पूर्व ऋतु में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि सापेक्ष आर्द्रता में ऐसी कोई वृद्धि नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मॉनसून-पूर्व तापमान पैटर्न और इसके संभावित कारणों के संबंध में कई अध्ययन किए गए हैं। शहरीकरण मुख्य कारणों में से एक है, जो शहर के भीतर तापमान पैटर्न में परिवर्तन को प्रभावित कर सकता है और गर्म द्वीपों का निर्माण कर सकता है।मंत्री ने कहा कि दो स्टेशनों के वार्षिक औसत न्यूनतम तापमान में अंतर से यह परिलक्षित होता है, जिनमें से एक (सफदरजंग शहर के भीतर है और दूसरा दिल्ली एनसीआर (पालम) में बाहरी क्षेत्र में है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।